
ग्वालियर। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को कमरे में बंधक बना पिस्टल अड़ाकर ओरल सेक्स किया और मारपीट की। ऑनलाइन पेमेंट करवाकर शराब मंगाई और 10-10 लाख रुपए के तीन चेक साइन करवाए। बदमाशों ने अपने दुश्मन को गालियां दिलवाकर वीडियो बनाए और पीड़ित के ही मोबाइल से उनको भेजे।
आरोपी बदमाशों का दुश्मन फरियादी का बिजनेस पार्टनर है, जिससे आरोपियों का विवाद चल रहा है। घबराए प्रॉपर्टी कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है। मुख्य आरोपी ओमकार सिकरवार गैंगस्टर पंकज सिकरवार का भाई बताया गया है। पंकज की हत्या हो चुकी है। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि गोला का मंदिर निवासी 48 वर्षीय युवक की कंस्ट्रक्शन कंपनी है और वह प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करता है। उसने बताया कि वह 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानता हैा।
ओमकार उसके एक दोस्त पंकज सिकरवार का छोटा भाई है। पंकज गैंगस्टर था। 10 जुलाई 2019 को शूटर्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार ने ठेकेदार को सोनू राठौर से चल रहे लेनदेन पर बातचीत के लिए बुलाया। वह ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंचा। कुछ देर बाद ओमकार सिंह और गौरी यादव कार से आए और उसे ऑफिस ले गए। ऑफिस में ओमकार के आधा दर्जन साथी पहले से बैठे थे। अंदर आते ही गाली-गलौज कर धमकाया कि अब जिंदा नहीं जाएगा। उन्होंने शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने पर बेटे से 1500 रुपए का पेमेंट कराया।
पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ओमकार ने पिस्टल अड़ाकर ठेकेदार के साथ अश्लील काम किया। उसका साथी गौरी यादव मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। आरोपी ने उससे सोनू राठौर के लिए अपशब्द बुलवाए और वीडियो बनाए। उन्होंने सोनू को बुलाने का दबाव बनाया, लेकिन ठेकेदार ने कॉल नहीं किया।
ओमकार सिकरवार, इंद्रपाल सिंह तोमर और जितेंद्र सिकरवार ने पिस्टल अड़ाकर चेक बुक मंगाने को कहा। गोली मारने की धमकी भी दी। उसने बेटे को कॉल किया, जो चेक बुक लेकर पहुंचा। तीन चेक दस-दस लाख के भरवाकर साइन करा लिए। एक चेक पत्नी के अकाउंट से और दो ठेकेदार के अकाउंट से थे।
*बेटे के सामने थप्पड़ों से मारपीट कर वीडियो बनवाया*
आरोपियों ने बेटे के सामने थप्पड़ों से मारपीट कर वीडियो बनवाया और बुलवाया कि चेक उसने अपने लेनदेन के पैसे के दिए हैं। करीब तीन घंटे बंधक रखने के बाद रात नौ बजे उसे छोड़ा। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
