नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारत ने स्पष्ट किया है कि उसे बंगलादेश के चुनावों में पर्यवेक्षक भेजने का प्रस्ताव मिला था लेकिन इसे जानबूझकर स्वीकार नहीं किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक ब्रीफिंग में इस संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि भारत बंगलादेश के चुनावों पर करीबी नजर बनाये हुए है और चुनाव परिणामों का इंतजार किया जाना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा , ” हमें पर्यवेक्षक भेजने के लिए निमंत्रण प्राप्त हुआ था, लेकिन हमने बांग्लादेश के चुनावों के अवलोकन के लिए अपने पर्यवेक्षक नहीं भेजे हैं।”
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ,” हमें चुनाव परिणाम का इंतजार करना चाहिए ताकि यह देखा जा सके कि किस प्रकार का जनादेश सामने आता है, उसके बाद हम संबंधित मुद्दों पर विचार करेंगे।”
उन्होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनावों का पक्षधर है।
