पिता-चाचा की हत्या करने वाले दे रहे धमकी, राजीनामा करने बना रहे दबाव

जबलपुर। साहब….बालबोध यादव, चंदू यादव, रामकुमार यादव व अन्य के द्वारा पूर्व में 17 जुलाई 1997 को पिता लक्ष्मण यादव व चाचा रामकुमार यादव की नृशन्स हत्या की जा चुकी है जिसमे रामकुमार यादव 14 वर्ष की जेल काटकर आये हैं, बाकी अन्य आरोपीगण जमानत पर हैं, जिनसे मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही, मामले मे राजीनामा करने का भी अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है‌, ‌राजीनामा न किये जाने पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। यह शिकायत गुड्डू यादव पिता स्व. लक्ष्मण यादव 42 वर्ष निवासी शंकर मंदिर के पास, ककरतला खमरिया ने आज जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है साथ ही न्याय की गुहार लगाई हैं।

Next Post

महिला पर हमला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Tue Aug 19 , 2025
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंची श्रीमती जायरा बेगम पति अनीस मंसूरी, निवासी न्यू आनंद नगर रजा चौक ने आरोप लगाया कि 16 अगस्त को पड़ोसी नूर अली, सद्दू अली एवं आशमा बानो तीनों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। […]

You May Like