स्टीकर लगवाने लग रही होड़, निर्धारित जोन में ही चलेंगे
जबलपुर: ई- रिक्शा की बढ़ती हुई संख्या और तमाचा चौकड़ी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार तीनों जोनों पर उनके रूट तय करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके चलते तीनों यातायात थाने में लगातार ही ई- रिक्शा के रूट तय कर स्टीकर चस्पा किया जा रहे हैं। वहीं गढ़ा जोन में इनका आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गढ़ा यातायात थाने पर ई- रिक्शा वाले अपने निर्धारित रूप पर चलने के लिए लगातार स्टीकर चस्पा करने के लिए पहुंच रहे हैं।
गढ़ा उप पुलिस अधीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि सुबह से ही ई- रिक्शा चालक अपना ई,- रिक्शा लेकर निर्धारित रूट पर संचालन करने के लिए स्टीकर लगवाने पहुंच रहे हैं। गढ़ा जोन के अंतर्गत लगभग 300 ई- रिक्शा के रूट तय किया जा चुके हैं, आगे का क्रम भी लगातार ऐसा जारी रहेगा। जिसमें सभी ई- रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि शहर में तीनों जोन,सेक्टर में चलने वाले ई-रिक्शा को चिन्हित किया जाकर वाहन चालक के दस्तावेज का परीक्षण कर पंजीयन किया गया। चिन्हित ई-रिक्शा अपने नम्बर के अनुसार ही जोन में संचालित होगे। ताकि यातायात व्यवस्था सुवारू रूप से सयालित हो सकें। उपरोक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
