दंपत्ति ने बेटी के साथ रंगे हाथ दबोचा
जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगीनाका स्थित एक एक टाईल्स, सेनटरी की दुकान में देर रात्रि चोर घुस गया। जिसकी भनक दुकान संचालिका को उस वक्त लगी जब उसने मोबाइल में दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को देखा तो लाइव कैमरों की फुटेज में चोर दिखाई दिया जिसके बाद संचालिका अपने पति, बेटे के साथ पहुंच गई और चोर को रंगे हाथों दबोच लिया जिसे पुलिस के हवाले किया गया।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती अनुपमा अग्रवाल 48 वर्ष निवासी चुंगीनाका आईटीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वह मार्बल टाईल्स, सेनेटरी की दुकान चलाती है रात लगभग 1 बजे उसकी दुकान में लगे कैमरे को अपने मोबाइल में देख रही थी तभी एक व्यक्ति उसकी दुकान के सामने से कांच के उपर से अंदर घुसते हुये दिखा तो वह एवं उसके पति अश्वनी कुमार तथा बेटा इंद्रन कार्तिक, अरिन्दम के साथ अपनी दुकान चुंगीनाका आये देखा दुकान के अंदर एक व्यक्ति घुसा था जिसे पति एवं बेटे की मद्द से पकड़ा जिसन अपना नाम दीपक साहू 24 वर्ष निवासी आईटीआई माढ़ोताल बताते हुये चोरी करने की नियत से दुकान के अंदर घुसना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
