ईरान की राजधानी तेहरान में तूफान से 01 की मौत, 24 घायल

तेहरान, 28 अप्रैल (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार शाम आए तूफान में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने तेहरान के आपातकालीन चिकित्सा सेवा संगठन के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि घायलों में से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को प्रारंभिक चिकित्सा देखभाल के बाद छुट्टी दे दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। ईरान के सड़क और शहरी विकास मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तूफान के दौरान हवा की गति 108 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

Next Post

गाजा में इजरायली हवाई हमले में 43 फिलिस्तीनी मारे गये

Mon Apr 28 , 2025
गाजा, 28 अप्रैल (वार्ता) गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किये गये हमलों में कम से कम 43 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने रविवार को चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के उत्तर-पश्चिम […]

You May Like