पिकअप–ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत कई घायल

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के पुलिस चौकी गोभा क्षेत्र अंतर्गत ओरगाई में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक ऑटो सवारी लेकर वैढ़न की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप का अचानक हैंडल लॉक हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस द्वारा पिकअप वाहन को जब्त कर जांच करवाई जा रही है।

Next Post

एकतरफा प्यार में हुई थी महाराष्ट्र के युवक की बेरहमी से हत्या, माता-पिता और बेटी ने खेत में गाड़ा शव

Mon Feb 16 , 2026
बैतूल। भैंसदेही थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते महाराष्ट्र निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर शव खेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस […]

You May Like