
इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर स्थित किड्स कैंप वाली गली में 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती अपने पिता के साथ किराए के मकान में रह रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
मृतका की पहचान हर्षिता पिता राजू यादव के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से पिता के साथ यहां रह रही थी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह भी बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे. मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
