उज्जैन में बनेगा नया एयरपोर्ट, सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा होगा निर्माण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले दताना-मताना हवाई पट्टी पर नया एयरपोर्ट तैयार होगा, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में बैठ सके, इसी लक्ष्य के साथ राज्य सरकार हर नागरिक को हवाई सुविधा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। एयरपोर्ट के निर्माण से उज्जैन धार्मिक, आर्थिक और औद्योगिक दृष्टि से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। अपर मुख्य सचिव (विमानन) संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि एयरपोर्ट के लिए एमओयू प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राज्य स्थापना दिवस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और निर्माण एजेंसी के बीच अनुबंध हुआ। उज्जैन का यह हवाई अड्डा प्रदेश का नौवां एयरपोर्ट होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उज्जैन को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक साबित होगा।

Next Post

दसई पुलिस पर आरोप: बेरहमी से पिटे आदिवासी दंपति की नहीं लिखी रिपोर्ट

Mon Nov 3 , 2025
धार । देशभक्ति जन सेवा की शपथ लेकर वर्दी पहनने वाले पुलिसकर्मी अब अपनी शपथ भूलकर अपराधियों पर मेहरबान बने हुए हैं जिससे आम जनता अन्याय का शिकार हो रही है मीडिया के माध्यम से आए दिन ऐसे मामले प्रकाश में आते रहते हैं ऐसा ही एक मामला धार जिले […]

You May Like

मनोरंजन