दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस से 28 जनवरी से पहले मांगे दस्तावेज

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर विपक्ष की नेता आतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप के संबंध में जालंधर में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित दस्तावेज़ जमा करने का आग्रह किया है। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा भेजा गया जवाब और जालंधर के पुलिस कमिश्नर की टिप्पणियां विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन 10 जनवरी को जारी नोटिस के तहत मांगी गयी अतिरिक्त जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं।

सचिवालय ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिये हैं कि 28 जनवरी से पहले इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराये जायें। इनमें एफआईआर दर्ज करने के आधार पर दी गयी शिकायत की प्रति, एफआईआर की कॉपी, पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया विशेषज्ञ रिपोर्ट और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि यह पत्र अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

Next Post

चुनाव प्रबंधन निकायों का तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन 'दिल्ली घोषणा-2026' के साथ सम्पन्न

Fri Jan 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन पर यहां आयोजित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन (आईआईसीडीईएम-2026) शुक्रवार को ‘ दिल्ली घोषणा -2026’ के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें 42 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने अन्य बातों के अलावा मतदाता सूचियों की शुद्धता, चुनाव संचालन, प्रौद्योगिकी के […]

You May Like