चेन्नई सुपर किंग्स ने एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को चुना

चेन्नई, 24 मार्च (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आने वाले टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए चोटिल नाथन एलिस की जगह स्पेन्सर जॉनसन को प्लेयर रिप्लेसमेंट चुना है। स्पेन्सर जॉनसन एलिस की जगह 1.5 करोड़ रुपये में सीएसके में शामिल होंगे।

जॉनसन, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 इंटरनेशनल मैच – 5 वनडे और 8 टी20– खेले हैं और उनके नाम 18 इंटरनेशनल विकेट हैं, पहले आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

 

Next Post

मप्र कांग्रेस ने 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की, जिला और मंडलम स्तर पर भी हुई नई नियुक्तियाँ

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 41 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है तथा अशोकनगर, खंडवा ग्रामीण, झाबुआ […]

You May Like