कश्मीर के तुलैल में भीषण आग से लगने से 20 घर क्षतिग्रस्त

श्रीनगर 30 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के सुदूर तुलैल इलाके में शनिवार को भीषण आग लग जाने से लगभग 20 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हो गए और स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आग नियंत्रण रेखा के पास काशपथ गांव में दिन में लगी और तेज़ी से आसपास के लकड़ी के ढांचों, जिनमें रिहायशी घर भी शामिल थे तक फैल गई। दुर्गम पहाड़ी इलाके में स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन कर्मियों द्वारा कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

गुरेज़ के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मुख्तार अहमद ने कहा, “आग पर काबू पा लिया गया है और 20 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।”

गुरेज़ के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्टि की कि अग्निशमन अभियान के दौरान थाना प्रभारी समेत 25 लोगों को मामूली चोटें आईं।

उन्होंने कहा, “सभी का इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसएचओ को दम घुटने से जुड़ी तकलीफ़ हुई थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।”

स्थानीय विधायक नज़ीर अहमद खान ने कहा कि अधिकारियों ने आग से प्रभावित उन परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की है जिनके घर इस घटना में जल गए थे।

उन्होंने कहा, “जिला रेड क्रॉस कोष से अंतरिम राहत के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार को नकद राशि भी प्रदान की गई है।”

 

Next Post

मोदी की जेलेंस्की के साथ बातचीत, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का किया समर्थन

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है। चीन की दो दिन की यात्रा पर आज दोपहर तियांजिन पहुंचे श्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की […]

You May Like