ग्वालियर: ग्वालियर में ईद-उल-फितर का त्यौहार कल शनिवार, 21 मार्च को मनाया जाएगा। बीती गुरुवार शाम को शव्वाल (ईद) का चाँद नज़र नहीं आने के कारण हिलाल कमेटी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।शहर काजी के अनुसार आज शुक्रवार, 20 मार्च को रमजान का 30वां और आखिरी रोज़ा रखा जा रहा है। इसके बाद शनिवार सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। चाँद नज़र न आने के कारण इस बार रमजान का महीना पूरे 30 दिनों का हो गया है।
* चाँद रात: 20 मार्च (शुक्रवार)
* ईद: 21 मार्च (शनिवार)
Next Post
दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड सत्र 22 मार्च से
Fri Mar 20 , 2026
ग्वालियर: शासकीय बा.उ.मा.वि. शिक्षा नगर तानसेन रोड पर 22 व 23 मार्च को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेशभर के कक्षा 2 से 5 तक के अंग्रेजी विषय के टॉपर छात्र, शिक्षक, पालक एवं एपीसी अकादमिक उपस्थित रहेंगे। 23 मार्च को […]

You May Like
-
6 months ago
महिला पर हंसिये से हमला, बहन को घसीटा