
सारनी। चोरी का 100 फीट केबल आरोपी से बरामद किया।चोरी के मामलों में लगातार फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बदमाश को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे (23), निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा, थाना सारनी के विरुद्ध चोरी सहित विभिन्न धाराओं में तीन प्रकरण दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार था।पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा फरार एवं आदतन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार उईके के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया गया करीब 100 फीट केबल, जिसकी कीमत लगभग ₹10 हजार बताई गई है, बरामद किया। आरोपी पर पूर्व से 10 से अधिक अपराध दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा निगरानी फाइल खोलने के साथ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
