भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में आज भोपाल में सीलिंग कार्रवाई से जुड़े विचाराधीन मामलों की सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा जी की कोर्ट में लगभग 60 से ज्यादा मामलों को सुना गया। शेष मामलों की सुनवाई कल दोपहर 2:30 बजे से जारी रहेगी।
विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अरेरा कॉलोनी सहित भोपाल के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में आवासीय भूखंडों पर संचालित अवैध मॉल, शोरूम, शराब दुकान, पब, चाय-सुट्टा बार एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित मामले भी सुनवाई के लिए लंबित हैं जिनमें से कुछ मामलों की सुनवाई के लिए न्यायलय ने 9 ओर 11 सितंबर निर्धारित की है।आज की सुनवाई के दौरान नगर निगम भोपाल ने हाईकोर्ट के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत किया।सीलिंग से जुड़े इन महत्वपूर्ण मामलों की अगली सुनवाई कल दोपहर 2:30 बजे जारी रहेगी।
