
रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर विदिशा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सेवक राम कुशवाहा (20) निवासी ग्यारसपुर, जिला विदिशा ने सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। करीब दो माह पहले परिजनों ने अमहिया थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज गौतम और टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
