अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने का लालच दे लगाई चपत

पति की मौत के बाद पत्नी से हड़पे 1 लाख 55 हजार, एफआईआर
जबलपुर: फैक्ट्री में पदस्थ पति की मौत के बाद पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर जालसाज ने एक लाख 55 हजार रूपए हड़प लिए। जब पीडि़ता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने रांझी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।जानकारी के मुताबिक आजाद नगर निवासी वामन राव वामने वीकल फैक्ट्री में परीक्षक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। 16 फरवरी 2010 को उनकी मौत हो गई थी।

वर्ष 2015 में वामन की पत्नी रजनी वामन की फैक्ट्री में अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने का प्रेम नगर मदन महल निवासी विजय केशव राव ने झांसा दिया। इस दौरान जुलाई 2015 से अगस्त 2015 तक विजय ने रजनी से एक लाख 55 हजार रुपए ले लिए। सालों से वह नौकरी लगने का झांसा देता रहा लेकिन नौ साल से अधिक का समय बीत गया नौकरी नहीं लगी जब पीडिता ने रूपए वापिस मांगे तो विजय उसे धमकाने लगा और पैसे वापिस करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने खेतों में चलाया हार्वेस्टर

Sun Mar 30 , 2025
दमोह: दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने हिंदू नववर्ष के प्रारंभ पर, फार्म हाउस पहुंचकर गेहूं की फसल की हार्वेस्टिंग की.सांसद का कहना है कि माँ अन्नपूर्णा की कृपा से नई फसल का आगमन मन को प्रसन्नता दे रहा है. रविवार को प्रातः खेत में पहुंचकर, स्वयं के द्वारा हार्वेस्टर […]

You May Like