मऊगंज हाइवे में लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार

रीवा। नेशनल हाईवे पर ट्रक चालको को सरेराह रोक कर रुपए व मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने लूट गया सामान बरामद कर लिया है और न्यायालय में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया है. मऊगंज थाने के पटेहरी ओवरब्रिज पर शनिवार की रात बदमाशों ने ट्रक को रोककर चालक रवीन्द्र प्रताप सिंह निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश से 7500 रुपए नकद और मोबाइल छीन लिया था.

घटना के बाद पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी. पुलिस के हांथ बदमाशों की लोकेशन लगी. पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया जिन्होंने पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है. पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रुपए, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है. आरोपियों में ज्ञानेश्वर उपाध्याय 26 वर्ष निवासी छिपिहा थाना मऊगंज, ओमप्रकाश पटेल 25 वर्ष निवासी भदौहा थाना हनुमना शामिल है. घटना के दिन आरोपी वारदात को अजाम देने के लिए रेकी कर रहे थे. इसी दौरान ट्रक निकला जिसको रोककर बदमाशों ने लूट लिया. एसडीओपी सची पाठक ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है और अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की गई है.

Next Post

ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक नीचे दबा

Tue Apr 7 , 2026
रीवा। रीवा-मऊगंज नेशनल हाईवे में मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहा के समीप बीती रात्रि सडक़ हादसा हो गया. यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानी लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित […]

You May Like