ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक नीचे दबा

रीवा। रीवा-मऊगंज नेशनल हाईवे में मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहा के समीप बीती रात्रि सडक़ हादसा हो गया. यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानी लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक अरविंद सिंह निवासी पहाड़ी थाना मऊगंज रीवा से स्वयं के ट्रैक्टर से मऊगंज जा रहे थे. देर रात जैसे ही वह मनगवा थाना क्षेत्र के जराहा पुल के आगे पहुंचे तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर खाई में पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. घटना के बाद तत्काल स्थानीय निवासियों ने थाना मनगवां की पुलिस एफआरबी को सूचना दी. तुरंत मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदत से ट्रैक्टर चालकसुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा घायल की हालत सामान्य बताई गई है.

Next Post

विधानसभा की भूमिका मां की तरह, हम अपने दायित्व को समझें

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए नवगठित सभा समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने विधानसभा की तुलना मां से करते हुए कहा कि जैसे मां अपने बच्चों का […]

You May Like