30 साल पहले मुस्लिम युवक से शादी करने वाली महिला ने सनातन धर्म में की घर वापसी

छतरपुर। शहर के घोघ्याना मोहल्ले से एक महिला द्वारा सनातन धर्म में वापसी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महिला ने इस्लाम धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म अपनाया है और अब उन्होंने अपना मूल नाम शीला यादव फिर से धारण कर लिया है।

महिला ने बताया कि करीब 30 साल पहले एक मुस्लिम युवक से विवाह किया था, जिसके बाद उनका नाम रानी बेगम हो गया था। हाल ही में उन्होंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म में लौटने का निर्णय लिया।

इस ‘घर वापसी’ कार्यक्रम का आयोजन छतरपुर की अनगढ़ टोरिया पर किया गया, जहां विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ। कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा पूरे धार्मिक अनुष्ठान के साथ महिला को सनातन धर्म में पुनः शामिल कराया गया।

इस प्रक्रिया में ब्राह्मण सौरभ तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद महिला ने कहा कि वह अब अपनी मूल पहचान और आस्था के साथ जीवन व्यतीत करना चाहती हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

टीटी नगर दशहरा मैदान में संविदा महासम्मेलन,सीएम यादव ने की सहभागिता

Fri Jan 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संविदा महासम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए संविदा अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और मुद्दों को प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like