आदेश: स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम के बिना हार्वेस्टरों को नहीं मिलेगी एंट्री

जबलपुर: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले में पराली- नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए फसल कटाई में उपयोग होने वाले सभी कम्बाईन हार्वेस्टरों में स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम (एस.एम.एस.) अनिवार्य किये जाने का आदेश जारी किया है। जिसमें उन्‍होंने सभी टोल नाका प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि फसल कटाई के लिए आने वाले कम्बाईन हार्वेस्टरों को बिना स्ट्रॉ मेनेजमेंट सिस्टम के जिले के अंदर टोलनाकाओं से प्रवेश न दिया जाये।

गांव-गांव में घूम रहा नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ कृषि अभियांत्रिकी द्वारा पराली ना जलाने के लिए रथ के माध्यम से जिले में जन जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी क्रम में पाटन विकास खंड में ग्राम पोला, पौड़ी, व्यवहारी, मुर्रई, सिमरा, पड़रिया, पाटन समस्त 20 ग्रामों में नवाई प्रबंधन रथ द्वारा कृषकों को नरवाई न जलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्नत कृषि यंत्र अपनाने तथा नरवाई को ऊर्जा में बदलने जैसे सीएनजी गैस, साथ-साथ विभिन्न उपयोग बायोफर्टिलाइजर, पेलेट, पैकेजिंग मैटेरियल, मल्चिंग की जानकारी दी गई।

Next Post

फिल्म “प्रेम विवाह” में नजर आयेंगी काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी

Wed Oct 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) भोजपुरी फिल्म “प्रेम विवाह” में काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू की जोड़ी नजर आयेंगी। एस आर के म्यूजिक के बैनर से बन रही “प्रेम विवाह” के निर्माता रौशन सिंह हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ काजल राघवानी की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म शूटिंग […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।