असम में काँग्रेस की सरकार बनी तो जेल की हवा खाएंगे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा – डॉ. अजय उपाध्याय

जबलपुर। भाजपा की डबल इंजन की असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारत वर्ष के सबसे बड़े भ्रस्टाचारी मुख्यमंत्री है। अगर असम में कांग्रेस की सरकार बनी तो हिम्मत बिस्वा जेल की हवा खाएंगे। ये बातें जबलपुर में एक निजी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने कही। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि काँग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा व उनकी पत्नी पर 3 देशों के अवैध पासपोर्ट व अवैध सम्पत्ति अर्जित करने का जो आरोप लगाया है, वह पूरी तरह सत्य है, उन्होंने कहा की असम सरकार के द्वारा पवन खेड़ा के निवास पर पुलिस भेजने से न पवन खेड़ा आहत होंगे, ना असम के कॉंग्रेस कार्यकर्ता ।

कांग्रेस चला रही टैलेंट हंट

इन दिनों कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने “टैलेंट हंट” के माध्यम से जिला स्तर पर प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत योग्य प्रतिभागियों को चुनकर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर देने की योजना बनाई गई है।

इस अभियान के तहत जबलपुर में जिला एवं संभाग स्तर के प्रतिभागियों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए। इंटरव्यू प्रक्रिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संजय उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया, प्रदेश प्रवक्ता मृणाल पंथ, अपूर्व भारद्वाज, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, चैतन्य भट्ट और पूर्व कुलसचिव कमलेश मिश्रा ने प्रतिभागियों से आमने-सामने (वन-टू-वन) बातचीत कर उनकी क्षमता, विचारधारा और अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया। इस चयन प्रक्रिया में बालाघाट, कटनी, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने विचारों और संगठन के प्रति समर्पण को प्रस्तुत करते हुए इंटरव्यू दिया।

कांग्रेस का यह टैलेंट हंट अभियान पार्टी में नई ऊर्जा और नए चेहरों को अवसर देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। चयनित प्रतिभागियों को आगे प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी।

Next Post

जादू-टोने की शंका में पिता-बेटी की हत्या, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सजा

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर। जादू-टोने की शंका पर पिता-बेटी की हत्या करने वाले आरोपी की अपील को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस आर एस बिसेन की युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि गवाहो व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ट्रायल कोर्ट ने सजा से […]

You May Like