
सारनी। थाना क्षेत्र में आत्महत्या के प्रकरण लगातार बढ़ रहे है। जो पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। रविवार शाम को शोभापुर कॉलोनी के वार्ड नंबर 32 निवासी 65 वर्षीय भैयालाल कवड़े का शव बिछुआ रोड किनारे जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैयालाल वेस्टर्न कोल फील्डस से सेवानिवृत है और काफी दिनों से चेक बॉउंस के प्रकरण को लेकर परेशान था। बताया जा रहा है कि दो दिनों से पुलिस भैयालाल कि तलाश में उसके घर पहुंच रही थी। इसी बीच रविवार शाम करीब 5 बजे भैयालाल का शव पास के ही जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के गले में सफ़ेद रंग की नई रस्सी का फंदा डला है। जिसकी ऊंचाई जमीनी सतह से करीब 6.5 फीट है। फांसी पर झूलने के बाद मृतक के पैर जमीन से टच है। सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है।
इनका कहना
मृतक के विरुद्ध चेक बॉउंस मामले में वारंट जारी हुआ था। तलाश करने पुलिस पहुंची थी। प्रकरण प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। जयपाल इवनाती, टीआई, सारनी।
