कटाए घाट मेले में लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उठाया लुत्फ

कटनी। शहर के प्रसिद्ध कटाए घाट मेले में आयोजित भव्य लेजर शो लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। मेले की रौनक बढ़ाने के लिए आयोजित इस विशेष लेजर शो का बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) सदस्य रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शशिकांत तिवारी, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता और नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने भी शिरकत की।

इसके अलावा समाजसेवी राजू शर्मा, राजू जैन सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने मेले की व्यवस्थाओं और इस आकर्षक लेजर शो की सराहना की।

.....

Next Post

पुराने गहनों को दें मॉडर्न लुक

Sun Nov 29 , 2026
हर घर में कुछ ऐसे गहने जरूर होते हैं, जो सिर्फ सोने-चांदी के आभूषण नहीं, बल्कि परिवार की विरासत और यादों की पहचान होते हैं। नानी की चूड़ियां, दादी के झुमके या मां का पुराना हार अक्सर सालों तक अलमारी में संभालकर रखे रहते हैं। इन्हें पहनने का मन तो […]

You May Like