
भोपाल। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कराया, जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी कठिनाइयों और स्थानीय मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
