भोपाल में लॉरेंस गैंग के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी, कारोबारी को जान से मारने की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक बार फिर कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, जिससे कारोबारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार एक स्थानीय कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए लॉरेंस गैंग से जुड़ा होने का दावा किया। कॉल के दौरान आरोपी ने कारोबारी को स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। हालांकि कारोबारी ने हिम्मत दिखाते हुए साफ शब्दों में पैसे देने से इनकार कर दिया।

इस घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल की तकनीकी जांच के साथ आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि हाल के दिनों में प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं। इंदौर में 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला चर्चा में रहा, वहीं खरगोन में बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी।

इन घटनाओं के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश में लॉरेंस गैंग के नाम का इस्तेमाल कर संगठित रूप से अपराध को अंजाम देने की कोशिश हो रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर सेल और अन्य टीमों की मदद ली जा रही है। साथ ही कारोबारी वर्ग को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Next Post

महाकाल के दरबार पहुंचे दिल्ली के मंत्री आशीष सूद, मंदिर समिति ने किया सम्मान

Sat Mar 21 , 2026
उज्जैन: दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत […]

You May Like