चावल, गेहूं, चीनी, दालें नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 10 रुपये गिरकर 3,852 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं 15 रुपये सस्ता हुआ और 2,797 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 160 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मसूर दाल 90 रुपये और उड़द दाल 56 रुपये सस्ती हुई। चना दाल का भाव 47 रुपये और मूंग दाल का 24 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया।

स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 221 रुपये फिसल गयी। मूंगफली तेल 193 रुपये और वनस्पति 102 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल में 79 रुपये और सरसों तेल में सात रुपये की गिरावट देखी गयी। सोया तेल 49 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 62 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी 17 रुपये सस्ती हुई।

Next Post

गूगल ने बनाया आईपीएल का जश्न मनाते हुए डूडल

Sat Mar 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) सर्च इंजन गूगल ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का जश्न मनाते हुए गुलाबी आभा लिये रंग बिरंगा डूडल बनाया। आज बेंगलुरु में आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में […]

You May Like