उज्जैन: दिल्ली सरकार में गृह, शिक्षा, विद्युत, शहरी विकास, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने मंत्री सूद का पारंपरिक रूप से स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंत्री ने शांतिपूर्वक दर्शन किए।
