कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के 3 बछड़ों को घेरा

देवास। मेंढकीचक क्षेत्र में मंगलवार को एक खेत में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुत्तों के झुंड ने नीलगाय के तीन बछड़ों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में कुत्तों ने दो बछड़ों को दबोच लिया, जबकि तीसरे बछड़े को किसान विष्णु प्रकाश ने समय रहते कुत्तों से बचा लिया।

हमले के दौरान बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में गहरा घाव होने के कारण वह चलने में भी असमर्थ हो गया। किसान ने किसी तरह उसे कुत्तों के चंगुल से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर रहवासी संदीप भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमले के बाद उसके पैर में गंभीर चोट थी। घायल बछड़े की हालत देखकर किसानों ने संस्था युवा राधे से संपर्क किया। संस्था की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीलगाय के बछड़े को अपने साथ ले गई। फिलहाल वन विभाग की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्तों के झुंड द्वारा अन्य पशुओं पर हमला करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी कुत्तों द्वारा पशुओं को काटने और घायल करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Next Post

नवरात्रि में माता टेकरी के आसपास क्षेत्र को शराब-मांस मुक्त रखने की मांग

Tue Oct 6 , 2026
देवास। नवरात्रि पर्व के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता टेकरी पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिवसेना–युवासेना ने नवरात्रि के नौ दिनों तक माता टेकरी क्षेत्र एवं आसपास शराब तथा मांस-मटन की दुकानों का संचालन बंद रखने की मांग की है। साथ ही […]

You May Like