
भोपाल: बीएचईएल भोपाल इकाई को वर्ष 2024-25 के दौरान “क” और “ख” क्षेत्र की बड़ी इकाइयों की श्रेणी में उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए “द्वितीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति द्वारा नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में प्रदान किया गया। बीएचईएल भोपाल की ओर से यह पुरस्कार महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने ग्रहण किया।
बीएचईएल भोपाल में आयोजित एक सादे समारोह में उपाध्याय ने यह पुरस्कार महाप्रबंधक (मा.सं.) ठाकुर उमनाथ सिंह, प्रबंधक (मा.सं.–राजभाषा/सीआईएसएफ समन्वय) पूनम साहू तथा समर्पित राजभाषा टीम को सौंपा। यह सम्मान इकाई की राजभाषा के प्रचार-प्रसार और सुदृढ़ीकरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
