जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत पटेल मोहल्ला में रहने वाला एक युवक जालसाज के चंगुल में फंस गया। फेसबुक में टूव्हीलर बेचने के नाम पर उससे 40500 रूपए हड़प लिए गए। जालसाज की फेसबुक आईडी में फौजी की फोटो लगी थी।पुलिस के मुताबिक अभिषेक रैकवार 30 वर्ष निवासी गोरखपुर पटेल मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सपना रैकवार का केनरा बैक में खाता है।
फेसबुक में टू व्हीलर बेचने का एड आ रहा था जिसमे एक फौजी की फोटो लगी थी। उनका एक आई डी लगी थी जिसमे नंद किशोर सैनी लिखा था उनके व्दारा स्पलेडेन्डर की फोटो डाल के रखे थे जिसकी कीमत 15000 रुपए बताये थे। उसेे मोटरसायकिल लेना था तो उसके दिये हुये मोबाईल नबर पर बात किया और उनके व्दारा 15000 रुपए कीमत बताई गयी थी उसे बाईक पंसद आ गई तब उसने क्यू आर कोड पर पांच बार में 40500 रूपए डाल दिया फिर उनके व्दारा बाईक नहीं भेजी गयी है।
