CM ने चंबल में चलाई बाइक बोट

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर चंबल नदी के अद्भुत और आकर्षक प्राकृतिक नजारे का अनुभव करते हुए बोटिंग की। बोट में बैठकर उन्होंने नदी की मनोहारी छटा को निहारा और इस मनमोहक सफर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा सहित अन्य जन, अधिकारी, कर्मचारी ने बोट की सवारी की।

बोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से नदी में बाइक बोट चलाई। पानी की लहरों पर बाइक बोट चलाते हुए मुख्यमंत्री अत्यंत प्रसन्नचित और उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को देखने-समझने का नया अवसर भी प्रदान करेंगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव सफारी जीप में बैठकर एयर बलून स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने सफारी जीप से टेंट सिटी का भी अवलोकन किया और यहां की पर्यटन सुविधाओं एवं आकर्षक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। चंबल नदी क्षेत्र में विकसित हो रही पर्यटन गतिविधियाँ न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करेंगी बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

Next Post

इराक में मस्जिद में सुन्नी मौलवी की हत्या

Sat Sep 13 , 2025
बगदाद, 13 सितंबर (वार्ता) इराक की राजदानी बगदाद के दक्षिणी डोरा जिले में स्थित एक मस्जिद के इमाम शेख अब्दुल सत्तार अल-कुरघुली की शुक्रवार को मस्जिद के अंदर हत्या कर दी गई। इराक में सुन्नी मुस्लिम धार्मिक मामलों की देखरेख करने वाली सुन्नी एंडोमेंट ने एक बयान में यह जानकारी […]

You May Like