दिव्यांग को कलेक्टर का सहारा, लैपटॉप से करेगा पढ़ाई

सिंगरौली। जिले में आज चल रही जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मिसाल पेश करते हुए एक दिव्यांग को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिया है। दिव्यांग युवक कलेक्टर के पास यह फरियाद लेकर के पहुंचा था कि उसे डिजिटल पढ़ाई करने के लिए एक लैपटॉप की जरूरत है। लैपटॉप पाकर दिव्यांग के चेहरे में जो खुशी झलक रही थी, वह देखने लायक थी।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बैढ़न के खोखरी गांव निवासी दिव्यांग युवक दीलम शाह बैढ़न में स्थित डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर का छात्र है। कई बार वह दिव्यांगता के चलते नियमित कॉलेज नहीं पहुंच पाता है। उसे लगा कि अगर लैपटॉप मिल जाए तो वह ऑनलाइन तरीके से घर में बैठकर भी पढ़ाई कर सकता है। इसके लिए दिव्यांग करीब 15 दिन पहले कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से कंप्यूटर दिलाने की मांग की थीं। हालांकि निशक्त योजना के तहत दिव्यांगों को आर्थिक रूप से मदद करने का प्रावधान है पर वर्तमान स्थिति में यह पोर्टल बंद है। बावजूद इसके कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने युवक की जरूरत को समझते हुए उसे अपने चेंबर में बुलाकर मदद करते हुए एक लैपटॉप तुरंत उपलब्ध करवाया। जिसे पाकर दिव्यांग बेहद खुश नजर आया। उसका कहना था की पढ़ाई के लिए उसे इस लैपटॉप की सख्त जरूरत है। वही इस मामले पर कलेक्टर ने कहा है कि हमारा दायित्व है कि हर जरूरतमंद की जरूरत को शासन की मनसा अनुसार पूरी करें। पीड़ित पिछले मंगलवार को भी आया था, लेकिन उस समय व्यवस्था नहीं हो पाई इसीलिए हमने उसे आज लैपटॉप दिया है और उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं कि वह अच्छे से पढ़ाई करें और अपना और अपने परिवार सहित जिले का नाम रोशन करें।

Next Post

एफआईआर लिखने 70 हजार की डिमांड 

Tue May 20 , 2025
जबलपुर। एक्सीडेंट के मामले में एफआईआर लिखने के लिए 70 हजार रूपए की डिमांड किए जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। साथ ही थाना प्रभारी और एएसआई पर गंभीर आरोप लगाये है। पीडि़त सूरज लोधी पिता शिव कुमार लोधी 25 वर्ष […]

You May Like