अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक के पलटने से 18 की मौत, 30 घायल

काबुल, 30 मई (वार्ता) अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के सोरखाकन इलाके में अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दी। टोलो न्यूज ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नांगरहार प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Next Post

ऑलराउंड वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को हराया

Sat May 30 , 2026
डबलिन, 30 मई (वार्ता) आयरलैंड में महिला ट्राई-सीरीज में वेस्टइंडीज को दो में से दो मैच जीतने में मदद करने के लिए कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। गुरुवार को मेजबान टीम के खिलाफ अपना पहला गेम जीतने के बाद, वेस्टइंडीज ने सिर्फ 24 घंटे बाद पाकिस्तान के खिलाफ फिर […]

You May Like