उत्तराखंड के बाद हिमाचल में कांग्रेस बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस नेतृत्व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के बाद अब हिमाचल प्रदेश संगठन में फेरबदल कर सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं ने यहां अलग अलग मुलाकात की है। इन नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है।

पार्टी संगठन सृजन अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में संगठन में बदलाव कर रही है। इसी के तहत मंगलवार देर शाम उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया तथा कुछ अन्य नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी।

हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने प्रदेश को लेकर अपना विजन रखा है और संगठन को रफ्तार देने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद कभी भी हिमाचल प्रदेश के नये अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।

गौरतलब है कि नवंबर के पहले हफ्ते में विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, विनोद सुल्तानपुरी और सुरेश कुमार से दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात की थी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में वापसी के लिए संगठनात्मक बदलाव पर जोर दे रही है।

Next Post

गुजरात एटीएस ने आतंकी साजिश की जांच में हैदराबाद के डॉक्टर के घर पर छापा मारा

Thu Nov 13 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजेंद्रनगर निवासी एक डॉक्टर के घर पर बुधवार को छापा मारा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सईद को कुछ दिन पहले देश में विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया […]

You May Like