गुजरात एटीएस ने आतंकी साजिश की जांच में हैदराबाद के डॉक्टर के घर पर छापा मारा

हैदराबाद, (वार्ता) गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में राजेंद्रनगर निवासी एक डॉक्टर के घर पर बुधवार को छापा मारा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सईद को कुछ दिन पहले देश में विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गुजरात पुलिस ने इससे पहले गांधीनगर के अडालज में डॉ. मोहिउद्दीन समेत तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। चीन से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त डॉ. मोहिउद्दीन की पहचान रासायनिक हथियारों और एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े आतंकी साजिश के मुख्य आरोपी के रूप में की गई है।

एटीएस दस्ते ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों की सहायता से मोहिउद्दीन के घर पर छापा मारा और कथित तौर पर कुछ उपकरण जब्त किए और परिवार के सदस्यों से आरोपी की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की। उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार मोहिउद्दीन 06 नवंबर को व्यावसायिक कार्य से गुजरात गए थे और 09 नवंबर को उनके परिवार को गुजरात पुलिस का फोन आया तथा उन्हें मोइदुद्दीन की गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

सूत्रों ने बता कि ये गिरफ्तारियाँ और छापे 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट की जाँच का हिस्सा हैं, जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 20 से ज़्यादा घायल हुए थे। साथ ही फरीदाबाद स्थित अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में कार्यरत कुछ डॉक्टरों के घरों से लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक बनाने वाली सामग्री बरामद की गई थी।

 

Next Post

हाईकोर्ट की पहल पर पिता के साथ रहने तैयार हुई युवती

Thu Nov 13 , 2025
जबलपुर: हाईकोर्ट की पहल पर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती अपने पिता के साथ रहने के लिए तैयार हो गयी। मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने पिता के द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निराकरण करते हुए युवती के संरक्षण […]

You May Like

मनोरंजन