इटारसी।जीनियस प्लेनेट स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय राठी, श्रीमती आरती राठी और शहर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट श्रीकांत मौलासरिया ने ध्वज फहराया।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में लायंस क्लब समर्पण और पंख के पदाधिकारी सदस्य, स्कूल समिति के सुनील सचान, प्रबंधन समिति के सर्वजीत सिंह सैनी, राकेश दुबे तथा संरक्षक मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल संचालक जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी ने किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विजय राठी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और संस्कारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना ही वास्तविक शिक्षा का आधार है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन का संचालन शिक्षिका अर्चना मोरिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
