
इटारसी। मायानगरी मुंबई में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद, इटारसी के गौरव अभिनेता राहुल चेलानी अब भारतीय इतिहास के सबसे प्रतापी नायक छत्रपति शिवाजी महाराज’ के रूप में नजर आएंगे। महाराष्ट्र सरकार के 30 करोड़ रुपए के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में राहुल को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिकल वाटर फाउंटेन (मुंबई, पवई लेक) पर प्रदर्शित की जाएगी। हजारों के ऑडिशन और राहुल की बोलती आंखें. डायरेक्टर संगीत वर्मा ने इस ऐतिहासिक किरदार के लिए देशभर के हजारों अभिनेताओं का ऑडिशन लिया। राहुल के चयन
की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि ऑडिशन के दौरान जब राहुल ने गढ़ आला, पण सिंह गेला’ (किला तो जीता, पर मेरा शेर चला गया) संवाद बोला, तो वे बिना
ग्लिसरीन के सच में रोने लगे। उनकी आंखों की गहराई और भावनाओं के सटीक प्रदर्शन ने उन्हें मिस्टर परफेक्ट’ साबित कर दिया। निर्देशक संगीत वर्मा का मानना है कि इस मूवी में संवाद कम और आंखों का अभिनय ज्यादा है। राहुल की आंखें शिवाजी महाराज के तेज और दर्द को बखूबी बयां करती हैं। इतिहास और आधुनिकता का संगम यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि तकनीक और भव्यता का एक अनूठा संगम है। एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राहुल ने कड़ी मेहनत की है। इस किरदार की प्रमाणिकता बनाए रखने के लिए उन्होंनेपिछले डेढ़ साल से दाढ़ी नहीं कटवाई।
