जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं कटंगी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कट्टा, कारतूस, चाकू जब्त किया। थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना कटंगी की संयुक्त टीम द्वारा बेलखाडू रोड पर दबिश दी गई जहां अरूण कोल 20 वर्ष निवासी राजखमरिया कटंगी को पकउ़ा गया।
कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ की जा रही हैं।
