पंचांग 15 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 25 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण त्रयोदशी बुधवासरे रात 8/12, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे दिन 1/6, ब्रह्म योगे दिन 11/22, गर करणे सू.उ. 5/42, सू.अ. 6/18, चन्द्रचार कुम्भ, दिन 7/6 से मीन, पर्व- प्रदोष व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है बुधवार 15 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. यात्रामें बैचारिक वाद विवाद होगा. धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में मित्रों तथा भाईयों का सहयोग, अचल संपत्ति के कार्यो में सफलता मिलेगी. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. कार्यक्षेत्र में व1द्धि होगी. कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा. वर्ष के अन्त में पारिवारिक समस्याओं में व्यस्तता रहेेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों और मित्रों का कार्यो में सहयोग बना रहेगा. अचल संपत्ति से लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को यात्रा में सावधानी रखकर कार्य करना हितकर रहेगां. कर्क राशि के व्यक्तियों को शारीरिक कष्ट रह सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों को सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अच्छा स्थान, पद प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में परिश्रम बढेगा.
——————————————————-
आज का भविष्य- बुधवार 15 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर एवं स्वाभिमानी, निर्णय लेने की अच्छी क्षमता रहेगी. समाज में स्थान बनायेगा, नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी, माता पिता के प्रति श्रद्धा रहेगी.
——————————————————-
मेष- कार्य क्षेत्र में संपर्कों का लाभ मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में उत्साह रहेगा, शुभ संदेश प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यों में विलंब होगा.
वृषभ- कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, शारीरिक कष्ट हो सकता है, राजकीय कार्यों में विलंब होगा, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
मिथुन- काम करवाने के लिये भागदौड़ करना पड़ेगी, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी, लेखन, अध्ययन में रूचि रहेगी.
कर्क- आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है, सावधानी पूर्वक कार्य करें.
सिंह- नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था पूरी होगी, विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी, कार्य पूर्ण होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा.
कन्या- मित्रों से किया वादा निभाने में मुश्किल होगी, परोपकार में खर्च होगा, साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, नया काम बनेगा.
तुला- कार्य स्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, प्रापर्टी के कार्यों में सावधानी रखें, यदि टाल सकें तो ज्यादा अच्छा है, व्यर्थ की व्यस्तता रहेगी.
वृश्चिक- बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, खरीदी का कार्य बनेगा, विरोधी पक्षों के कारण कामकाज में बाधा होगी, नियमितता का ध्यान रखें.
धनु- धन की कमी से योजना खटाई में पड़ सकती है, वैभव विलासिता पर विशेष खर्च होगा, मन में प्रसन्नता रहेगी, शुभ सूचना मिलेगी, कामकाज में मन लगेगा.
मकर- जवृश्चिक संबंधी मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें, खर्च में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी.
कुम्भ- सकारात्मक सोच और धैर्य से मुश्किल हालात पर काबू पा लेगें, आय के साधनों में वृद्धि होगी, वाद विवाद को टालें, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है.
मीन- लोग भ्रमित कर धोखा दे सकते हैं, धार्मिक यात्रा होगी, राजकीय कार्य एवं नौकरी आदि के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, यश सम्मान मिलेगा.
——————————————————-
व्यापार भविष्य-
वैशाख कृष्ण त्रयोदशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से चांदी गुड, खांड, चीनी, शेयर मार्केट में मंदी की चाल चलेगी, गेहूँ, जौ, चना, तिल, तेल, सरसों, उड़द के भाव में समता रहेगी, नरमी का रूख चल सकता है. भाग्यांक 1589 है.
——————————————————-
