बजरंग दल की पांडरी इकाई का गठन, चंद्रशेखर धाड़से बने अध्यक्ष

मुलताई। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल मुलतापी के द्वारा ग्राम पांडरी के हनुमान मंदिर शनिवार की रात बैठक लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें बजरंग दल मुलतापी के जिला सह संयोजक भूपेश साहू, प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण राऊत, प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू , सागर बजरंगी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख पंकज बिहारे, प्रखंड बालउपासना प्रमुख आशीष डाहरे, गौ सेवक चेतन चोपडे सहित सभी दायित्वमान बजरंगियो की सहमती से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का ग्राम पांडरी में गठन किया गया। जिसमें चन्द्रशेखर धाड़सेअध्यक्ष,

दिपक कवडकर-उपाध्यक्ष,प्रवीण कवडकर-मंत्री, यश कवडकर सहमंत्री की घोषणा की गई एवं बजरंग दल में आकाश कवडकर संयोजक, अंशु कवडकर सहसंयोजक,राज कवडकर गौ रक्षा प्रमुख, रोशन कवडकर सह गौ रक्षा प्रमुख, प्रणव-कवडकर-बाल

उपासना प्रमुख,प्रदीप कवडकर महाविद्यालय प्रमुख,राहुल कवडकर सुरक्षा प्रमुख, डा रामा कवडकर -साप्ताहिक मिलन प्रमुख, विकास कवडकर-प्रसार प्रचार प्रमुख महेश कवडकर मठ मंदिर प्रमुख को दायित्व सौंपा गया। वहीं विहिप बजरंग दल के नवीन दायित्वमान बजरंगियों को संगठन के विस्तार रूप में त्रिशूल दीक्षा और धर्म रक्षा निधि संग्रह आगामी संगठन के कार्यक्रम जानकारी दी गई।

 

Next Post

बैंक कर्मी ने किया 13.50 लाख का गबन

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल स्थित केनरा बैंक शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने विश्वासघात करते हुए एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान साढ़े तेरह लाख रूपए का गबन कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक अर्पणा वाहने, शाखा प्रबंधक, […]

You May Like