भाजपा डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज पुष्पांजलि अर्पित करेगी

ग्वालियर । भाजपा के प्रेरणा पुरुष एवं जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा 23 जून को प्रातः 9 बजे फूलबाग स्थित डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Next Post

शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ

Mon Jun 23 , 2025
शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया। ‘नशा छोड़ो-खेल-खेलो’ थीम पर आधारित इस चैम्पियनशिप का आयोजन हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। श्री शुक्ल ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते […]

You May Like