भिंड: यहां के एक व्यापारी से 17 लाख हड़प लिए गए। सरसों खरीदी के नाम पर यह ठगी की गई। दो फर्म मालिक और ब्रोकर पर केस दर्ज किया गया है। भिंड की पुरानी गल्लामंडी में एक व्यापारी से सरसों खरीदी के नाम पर 17 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पश्चिम बंगाल की एक फर्म ने 504 क्विंटल सरसों खरीदने के बाद आधा भुगतान कर बाकी राशि देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने फर्म के दो मालिकों और ब्रोकर पर केस दर्ज किया गया है।
