व्यापक जनजागरूकता एवं भूकंप रोधी संरचनाओं का निर्माण कर आपदा से हानि को कम किया जा सकता है

नीमच। आपदा प्रंबधन संस्थान गृह विभाग भोपाल द्वारा जिला प्रशासन नीमच एवं आपदा प्रंबधन नेटवर्क भोपाल के संयुक्त तत्वाधन में अपर कलेक्टर बी.एस कलेश, एसडीएम संजीव साहू की उपस्थिति में कलेक्ट्रोरेट सभा कक्ष नीमच में 27 अगस्त से तीन दिवसीय भूकम्प रोधी निर्माण के सम्बधं में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है । इस प्रशिक्षण कार्यशाला मे आपदा प्रंबधन संस्थान गृह विभाग भोपाल के तकनीकी विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा एवं तुषार गोलाईत ने जिले के सभी निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को भूकम्प रोधी भवन निर्माण की तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

जिले में 27 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित इस आपदा प्रंबधन भूकम्प रोधी निर्माण सम्बधी कार्यशाला में बताया गया कि भूकंप जैस आपदा में न्यूनतम हानि के लिए जरूरी है कि भूकम्प रोधी संरचनाओं का निर्माण किया जाए। पूर्व से निर्मित भवनों मकानों को भूकम्प रोधी यदि नही बना सकते तो रेट्रोफिंटिग करें। इसके साथ ही जरूरी है कि समाज, एव समुदाय के लोगों को भूकम्प जैसी आपदा से सुरक्षा व बचाव के लिए जागरूक करे। जिससे कि आपदा की स्थति में होने वाली हानि को न्यूनतम किया जा सके। इस कार्यशाला में आपदा प्रंबधन संस्थान के तकनीकी विशेषज्ञो द्वारा प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया ।

कार्यशाला में होमगार्ड कमांडेट,लोकनिर्माण,जलसंसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लो.स्वा.या.विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी – कर्मचारी तथा इंजीनियर्स उपस्थित थे।

आज आयुष भवन में कार्यशाला

आपदा प्रंबधन संस्थान एवं जिला प्रशासन द्वारा 27 से 29 अगस्त तक आयोजित की जा रही आपदा प्रबंधन कार्यशाला आज 28 अगस्त 2025 को आयुष भवन नीमच में आयोजित होगी ।

Next Post

यह नया इतिहास लिखने का वक्त : राजनाथ

Wed Aug 27 , 2025
इंदौर. भविष्य के युद्ध मात्र हथियारों की लड़ाई से नहीं होंगे; बल्कि वे तकनीक, खुफिया जानकारी, अर्थव्यवस्था और कूटनीति का मिला-जुला रूप होंगे। इससे हमारा राष्ट्र प्रौद्योगिकी, रणनीति एवं अनुकूलनशीलता के त्रिकोण में निपुण होगा और वह समृद्ध वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा. यह इतिहास से सीखने और नया […]

You May Like