आष्टा। किराने की दुकानों पर अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे. घनी बस्ती में इस तरह अवैधानिक कृत्य करने वाले दो किराना व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लाख रुपए मूल्य के पटाखे भी जब्त किए हैं.
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में टीम द्वारा नगर क्षेत्र में निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान भोपाल नाका स्थित दो किराना व्यापारियों द्वारा बिना लाइसेंस अपनी दुकानों में फटाके बेचते हुए पाए जाने पर विस्फोटक अधि. के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की गई. इस दौरान लगभग 2 लाख मूल्य के अवैध फटाके जप्त किए गए. पुलिस ने आरोपी जावेद पिता शकूर खां पठान, निवासी वार्ड नंबर 18, रफीक खां पिता गफूर खां के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. इस कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जगदीश धुर्वे, सुभाष कटारे, दयाराम चौरे, महेन्द्र मेवाड़ा, मनोज वर्मा आदि की भूमिका रही.
