पंचांग 13 दिसम्बर 2025:-
रा.मि. 22 संवत् 2082 पौष कृष्ण नवमीं शनिवासरे रात 7/39, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 9/31, आयुष्मान योगे दिन 3/11, तैतिल करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 13 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. यात्रा से कष्ट होगा. शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का स्वजनों से मतभेद रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण सहयोग प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना चाहिये. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.
———————————————————
आज का भविष्य: शनिवार 13 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, मिलनसार, धार्मिक हष्टपुष्ट, स्वस्थ्य एवं निरोगी होगा. बुद्धि से तीब्र और कुशाग्र होगा. स्वतंत्र विचारधारा का होगा, 24 वर्ष के बाद भाग्योदय होगा. पिता का भक्त होगा.
———————————————————
मेष- यात्रा योग टालना लाभकारी है, खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य शिथिल रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी. पुराना पैसा प्राप्त होने से खुशी होगीं.
वृषभ- आज कारीबारी यात्रा लाभदायक रहेगी, धन वसूलने में सफलता मिलेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोविनोदपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी.
मिथुन- महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन सकते हैं, धर्म कर्म और आध्यात्मक में मन लगेगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
कर्क- कार्यो की अधिकता से मन खिन्न रहेगा, नये लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, अचानक धनलाभ प्राप्त होगा, नियमितता का ध्यान रखें.
सिंह- विवादग्रस्त मामले सामने आयेंगे, जिनका समाधान समझदारी से होगा, नियोजित कार्य सफल होगा, मानसिक प्रसन्नता होगी.
कन्या- व्यवसाय के प्रति सचेत रहकर कार्य करें, भाई या मित्र के कारण संबंधों में तनाव आ सकता है, पारिवारिक सुख मिलेगा, हर्ष बना रहेगा.
तुला- अधिनस्थों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, किसी धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनेगा, किसी लंबी यात्रा हेतु तैयार रहें, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.
वृश्चिक- विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी, ऐसी कोई घटना घट सकती है, जो आपके लिये हितकारी रहेगी, यश प्राप्त होगा.
धनु- बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, परिस्थितियों का सामना करने में कामयाबी मिलेगी, रिश्तेदारी को लेकर वाद विवाद हो सकता है, संयम से काम लेना उचित होगा.
मकर- व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे, धन लाभ होगा,संतान की चिन्ता रह सकती है, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
कुम्भ- माता को कष्ट हो सकता है, संतान के कार्यो में विशेष खर्च होगा, पारिवारिक जबावदारी रहेगी, मानसिक संतोष रहेगा.
मीन- आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल रहेगा, जमकर जायजाद कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में अवरोध दूर होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा.
———————————————————
व्यापार भविष्य:
पौष कृष्ण नवमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, वस्त्र, खली, बिनौला, सफेद रंग की वस्तुओं की तेजी होगी, बादाम, कन्या, छुहारा, इमली, के भाव में नरमी के साथ तेजी होगी, आज पिछले दिन के भाव रहेंगे. भाग्यांक 8352 है.
———————————————————
