सुशासन, विकास और मजबूती के दो वर्ष

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दो वर्ष पूरे कर रहे हैं. यह सिर्फ एक राजनीतिक माइलस्टोन नहीं, बल्कि ऐसा दौर है जिसने प्रदेश की दिशा और दशा,दोनों में बदलाव की मजबूत नींव रखी जा रही है. इन दो वर्षों में जिस तीव्रता से फैसले हुए, जिस दृढ़ता से कानून-व्यवस्था पर पकड़ मजबूत की गई और जिस पारदर्शिता के साथ आर्थिक नीतियों को लागू किया गया, उसने यह साबित किया है कि इच्छाशक्ति और नीयत हो तो बदलाव असंभव नहीं. डॉ. यादव ने शासन का पहला संदेश ही यह दिया था कि कानून-व्यवस्था पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा. इसी का नतीजा है कि पिछले दो वर्षों में माफिया, अपराध सरगनाओं और अवैध कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई हुई. बुलडोज़र भी चला और प्रशासनिक स्तर पर ऐसी जाँच-पड़ताल तेज हुई जिसने अपराध जगत की जड़ें हिला दीं.इन से दो संदेश स्पष्ट हुए—एक, अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, बच नहीं पाएगा. दूसरा, आम नागरिक सुरक्षित है और राज्य उसके साथ खड़ा है. पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराए गए, ताकि वह बदलते अपराध पैटर्न का मुकाबला कर सके.

दो वर्षों में प्रति व्यक्ति आय में 30 फीसदी वृद्धि यूं ही नहीं हो गई. यह संकेत है कि आर्थिक गतिविधियाँ तेज़ हुई हैं, रोजगार बढ़े हैं और जन-जीवन में वास्तविक सुधार आया है. वहीं, राज्य का बजट 35 प्रतिशत बढऩा इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था न सिर्फ स्थिर है बल्कि विस्तार के चरण में है.

निवेश को आकर्षित करने के लिए जिस तरह उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार किया गया, उसमें जमीन आवंटन, औद्योगिक कॉरिडोर, नई नीतियाँ और प्रशासनिक सुगमता का बड़ा योगदान रहा है. इससे प्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद ठिकाना बनकर उभरा है. पर्यटन, स्टार्टअप, एमएसएमई और विनिर्माण क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खुली हैं, जिनसे रोजगार और आय दोनों में वृद्धि संभव हुई.मध्य प्रदेश की रीढ़,किसान,इन दो वर्षों में सरकार के फोकस में रहा. खाद, बीज, सिंचाई, फसल बीमा और समर्थन मूल्य को लेकर जो काम हुए, उनसे कृषि उत्पादन और किसानों की आय दोनों में सकारात्मक रुझान दिखा है. कृषि विकास दर में लगातार सुधार इसका प्रमाण है.

बुनियादी ढांचे पर सरकार का बड़ा निवेश साफ दिखाई देता है. नई सडक़ें, बिजली के नेटवर्क का विस्तार, जल जीवन मिशन की गति, ग्रामीण कनेक्टिविटी और शहरी सेवाओं के आधुनिकीकरण ने मध्य प्रदेश को विकास के अगले चरण के लिए तैयार किया है. बुनियादी ढांचे का यह विस्तार औद्योगिक गतिविधियों में भी नई ऊर्जा भर रहा है. डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष यह जताते हैं कि विकास सिर्फ घोषणाओं से नहीं होता, बल्कि निरंतरता, पारदर्शिता और कठोर निर्णयों से होता है. प्रदेश आज जिस तरह 2047 की तैयारियों की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, वह स्पष्ट करता है कि नेतृत्व दूरदृष्टि रखता है और जनता उसके साथ खड़ी है.यह दो साल परिवर्तन का काल रहे हैं,ऐसा परिवर्तन जिसने मध्य प्रदेश को नए विश्वास, नई रफ्तार और नए लक्ष्य दिए हैं. यदि यही गति और यही नीयत बनी रही, तो आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश न केवल विकसित राज्यों की कतार में शामिल होगा, बल्कि राष्ट्रीय विकास का नया नेतृत्व भी करेगा. डॉ. मोहन यादव का संदेश स्पष्ट है,सुशासन इरादों से नहीं, कार्रवाई से बनता है.

 

 

Next Post

परिक्रमा वासियों के लिए मंत्री सिंह ने दी सौगात

Sat Dec 13 , 2025
जबलपुर: न्यू भेड़ाघाट पाम रेस्टारेंट के समीप नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह द्वारा सर्व सुविधा युक्त भवन श्रीरामाश्रय का निर्माण कराया गया है। जिसका गृह प्रवेश श्री रामलीला समिति गढ़ा के द्वारा जगतगुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी के सानिध्य में किया गया। पंडित धनेंद्र तिवारी शास्त्री […]

You May Like