इंदौर: शहर में भीषण जल संकट पैदा हो गया है. शहर के हर कोने पानी की शिकायतें मिल रही है. हर तरफ पानी दो पानी दो का शोर मचा हुआ है. हालत बेकाबू हो चुके है. परिणाम स्वरूप गुस्से में लोग पानी के हाइड्रेड तोड़ने या फिर टैंकरों को लेकर लड़ने झगड़ने पर आमादा है. शहर के अधिकांश इलाकों में बोरिंग सुख गए है और नर्मदा से भी पर्याप्त पानी नहीं नहीं मिल रहा है. इसके कारण शहर की टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरा रही हैं.
आज पार्षद सोनिया मिमरोट भाटिया ने विशाल नगर में पानी को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि त्रिवेणी नगर पानी की टंकी से वार्ड में लाला का बगीचा और रुस्तम का बगीचा में पानी की आपूर्ति ठीक थी. मगर दो नंबर के पार्षद लालबहादुर वर्मा ने बाले बाले बेकरी गली की लाइन जुड़वा दी और प्रेशर कम हो गया. जब बेकरी वाली गली के पानी का वॉल बंद किया तो लोगों को पानी मिलने लगा. इधर, वार्ड 45 के रहवासी और वार्ड 26 रहवासी आमने सामने हो गए. रहवासी रोज सुबह विधायक हार्डिया के घर पहुंच कर घेराव कर रहे हैं.
आज रहवासियों ने बताया कि त्रिवेणी नगर के टंकी से सर्द पांच नंबर के वार्डो को पानी देने का तय किया गया था? फिर ये दो नंबर के पार्षद की गली की लाइन कैसे जोड़ दी निगम अधिकेरियों ने. बताया जा रहा है कि आज कनकेश्वरी देवी मंदिर में जल संकट के लेकर विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, एमआईसी राजेश उदावत और राजेंद्र राठौर के साथ जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा एवं अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक के साथ बैठक होगी. सभी दोनों विधानसभा में पानी आपूर्ति करने का रास्ता निकलने पर चर्चा करेंगे.
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन
पानी को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहवासी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आज विशाल नगर, तलावली चांदा, कमला नगर, श्रीराम नगर, एरोड्रम रोड के कुछ इलाकों में लोगो ने पानी की पूर्ति को लेकर सड़कों पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
महापौर पहुंचे बीजलपुर हाइड्रेड
शहर में पानी नहीं मिलने की शिकायत का अंबार लगने और भीषण जल संकट के बीच आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बिजलपुर स्थित जल प्रदाय केंद्र का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में पानी की आपूर्ति और मांग की स्थिति का जायजा लिया. नियंत्रण कक्ष से ही सभी पार्षदों से चर्चा कर उनके-अपने वार्डों में जलापूर्ति की स्थिति तथा जानकारी प्राप्त की.
निगम कमिश्नर की गाड़ी रोकी
छोटा बांगड़दा के रहवासियों ने पानी की समस्या को लेकर निगम कमिश्रनर क्षितिज सिंघल की कार रोक ली और घेराव कर दिया. यहां रहवासियों ने आयुक्त से पानी नहीं मिलने की शिकायत की और टैंकर बढ़ाने की मांग की
