पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 02 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 2.71 प्रतिशत उबलकर 62.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 2.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

श्री सीमेंट और राइट्स लिमिटेड के बीच एमओयू

Mon Jun 2 , 2025
गुरुग्राम, 02 जून (वार्ता) देश की प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी श्री सीमेंट लिमिटेड (एससीएल) ने लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला को अधिक दक्ष, टिकाऊ और लागत प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम राइट्स लिमिटेड के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर […]

You May Like