एक्टिवा सवार छात्राओं को छूकर भागता था,अब सलाखों के पीछे

इंदौर. शहर के जोन 4 में हाल ही में बढ़ती छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त डॉ. ऋषिकेश मीणा ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने भँवरकुआं क्षेत्र से उस आरोपी को पकड़ लिया है जो सुनसान जगहों पर छात्राओं को छूकर फरार हो जाता था.

24 मई को विष्णुपुरी कालोनी एनएक्स भँवरकुआं में एक छात्रा के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की पड़ताल कर आरोपी की तलाश तेज की. पूछताछ में सुरज बैरागी ने कबूल किया कि घटना में उपयोग की गई एक्टिवा उसने दीपक प्रजापत की साइकिल सर्विस दुकान से ली थी. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि आरोपी कई अन्य मामलों में भी शामिल हो सकता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है.

Next Post

अनोखा प्रदर्शन, छात्रों ने कुंभकरण' के कान में बजाये बैंड

Mon May 26 , 2025
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सोमवार को उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कुलपति प्रो. राजेश वर्मा के खिलाफ अनोखा और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। बैंडबाजे के साथ आए युवकों ने कुलपति से इस्तीफा मांगा। इस मांग से विश्वविद्यालय परिसर गूंज उठा। वहीं बैंड […]

You May Like